
केंद्र सरकार ने वोडाफोन-आइडिया (Vodafona-Idea) को बकाया चुकाने के लिए नया ऑफर पेश किया है। केंद्र सरकार (Central Government) ने कर्ज में डूबी इस कंपनी के ब्याज के बदले इक्विटी सौंपने का ऑफर दिया है। यानी अब वोडाफोन-आइडिया में सरकार की हिस्सेदारी होगी। सरकार ने उनसे बकाया ब्याज के बदले इक्विटी देने को कहा है। सरकार ने कर्ज में डूबे वोडाफोन-आइडिया के 16,133 करोड़ रुपये से अधिक के ब्याज बकाए को इक्विटी में बदलने की मंजूरी दे दी है। कंपनी ने शुक्रवार को शेयर बाजार को यह जानकारी दी। इस मूल्य पर सरकार को 10 रुपये के अंकित मूल्य वाले इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे।