
कल दीवाली है। एक बार फिर राम की नगरी अयोध्या दीपोत्सव (Ayodhya Deepotsav) के मौके पर नया रिकॉर्ड बनाने जा रही है। आज यानी 11 नवंबर को अयोध्या 24 लाख दीयों से रोशन होने जा रही है। इसे लेकर राम की पैड़ी और चौधरी चरण सिंह घाट सहित 51 प्रमुख घाटों पर दीपोत्सव की तैयारी जोरों पर है। आपको बता दें कि इस मौके पर पूरी अयोध्या को दुल्हन की तरह सजाया गया है। आज इस दौरान लेजर शो की भी तैयारी की गई है।
दीपोत्सव की साभी तैयारियाँ उत्तर प्रदेश के सीएम योगी की गाइडलाइन के मुताबिक की जा रही हैं। आपको बता दें कि राम की पौड़ी पर होने वाले लेजर शो के जरिए भगवान राम की जीवनी की झांकी पेश की जाएगी। भारतीय और विदेशी कलाकार रामलीला भी प्रस्तुत करेंगे. राम के जीवन आदर्शों को तुलसीकृत रामचरितमानस (Tulsikrit Ramcharitmanas) के सात कांड के ज़रिए झांकी के माध्यम से पेश किया जाएगा।























