उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में गर्भवती दुष्कर्म पीड़िता लड़की को जलाया जिंदा

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मैनपुरी जिले (Mainpuri District) में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहाँ तीन महीने पहले कथित तौर पर दुष्कर्म की शिकार हुई एक लड़की गर्भवती हो गई, अब उसे जिंदा जला दिया गया है। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। लड़की की माँ कहना है कि तीन महीने पहले उसी गाँव में रहने वाले अभिषेक ने उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया था, लेकिन उस लड़की ने अपनी आपबीती अपने परिवार वालों को नहीं बताई।

बाद में लड़की के पेट में तेज दर्द हुआ, तो पता चला कि वह गर्भवती है। इसकी सूचना ग्राम पंचायत (Village Panchayat) को दी गई और 6 अक्टूबर को पंचायत ने आरोपी से लड़की से शादी करने को कहा। इसके बाद आरोपी की माँ पीड़िता को अपने घर ले गई, उस पर पेट्रोल छिड़का और आग लगा दी। गंभीर रूप से झुलसी पीड़िता को मैनपुरी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिर बाद में बेहतर इलाज के लिए लड़की को सैफई (Saifai) रेफर कर दिया गया। पुलिस ने आईपीसी की धारा 307, 376 और पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत यह मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है और जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।