
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) समेत पूरा उत्तर भारत शीतलहर (Cold Wave) की चपेट में है। ठंड से लोगों का बहुत बुरा हाल है। कोहरे और धुंध के कारण सड़कों पर गाड़ियां रेंग रही हैं। परिचालन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। यहाँ तक कि दिन में देर तक सूर्य के दर्शन भी नहीं हो रहे हैं। शीतलहर के कारण बच्चों की छुट्टियाँ बढ़ा दी गई है।
बच्चों को अब 14 जनवरी तक स्कूल जाने से छूट है। जिला प्रशासन ने स्कूलों की छुट्टियाँ 14 जनवरी तक बढ़ा दी हैं। बता दें कि शीतलहर के कारण जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है। तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी है। आगे भी मौसम में सुधार के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। ऐसे में स्कूलों की छुट्टी बढ़ने से बच्चों को बड़ी राहत मिली है। गौतमबुद्ध नगर में सर्दी का सितम लगातार बढ़ रहा है।























