खसरे से अब तक 7 की मौत

महाराष्ट्र (Maharashtra) की राजधानी मुंबई (Capital Mumbai) में खसरे का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। मुंबई नगर निगम (Mumbai Municipal Corporation) के मुताबिक, खसरे से पीड़ित लोगों की संख्या बढ़कर 142 हो गई है। वहीं, खसरे के संदिग्ध मामलों की संख्या 908 से बढ़कर 1,079 हो गई है। अब तक खसरे से 7 बच्चों की मौत हो चुकी है। मुंबई के कस्तूरबा अस्पताल में अब भी 66 बच्चों का इलाज चल रहा है, जिनमें से 5 बच्चों का इलाज आईसीयू में चल रहा है। कस्तूरबा अस्पताल में मंगलवार (15 नवंबर 2022) की शाम 6 नए मरीज भर्ती हुए थे।

आपको बता दें कि यह बच्चों में पाया जाने वाला एक गंभीर वायरल संक्रमण है। भारत में खसरे का टीका लगाया जाता है। मुंबई में इस बीमारी के मामलों में अचानक बढ़ोतरी देखी गई है। इसीलिए एक्सपर्ट पैनल का गठन किया गया है। खसरा संक्रमित व्यक्ति के खांसने छींकने या उसकी त्वचा के संपर्क में आने से भी फैलता है।