
सिखों और पंजाबियों (Sikhs and Punjabis) के लिए लोहड़ी खास मायने रखती है। यह त्यौहार मकर संक्रांति से एक दिन पहले मनाया जाता है। इस त्यौहार की तैयारियां कई दिन पहले से ही शुरू हो जाती हैं। लोहड़ी के बाद दिन बड़े होने लगते हैं, यानी माघ महीना शुरू हो जाता है। यह त्यौहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। हालाँकि, यह त्यौहार पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। लोहड़ी की रात को सूर्य धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करते हैं, जिसके बाद अगले दिन मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाता है।