सुबह की शुरुआत करते हैं ढोकले की रेंसीपी के साथ

ढोकला एक बहुत ही मशहूर गुजराती फूड है। जिसे सिर्फ गुजरात ही नहीं बल्कि सभी राज्यों के हर कोने में खाया और बनाया जाता है। ढोकला एक लाइट और सेहतमंद स्नैक है। इसे ब्रेकफास्ट (Dhokla For Breakfast) स्नैक और लंच में कभी भी खाया जा सकता हैं। ढोकला को पाचन और वजन कम करने में भी मददगार माना जाता है। हर भारतीय को शाम की चाय के साथ कुछ स्नैक्स तो चाहिए ही होता हैं। अगर आप भी कुछ क्विक और हेल्दी स्नैक बनाना चाहते हैं, तो इस ओवन ढोकला को ट्राई कर सकते हैं। असल में ढोकला बनाना तो आसान है लेकिन, उसका बैटर बनाना थोड़ा मुश्किल होता है। तो चलिए जानते हैं ढोकला बनाने की आसान सी ये रेसिपी।

सामग्री-

  • 1 कप बेसन
  • 1\2 कप सूजी
  • 1 कप दही
  • 4 हरी मिर्च
  • छोटा टुकड़ा अदरक
  • नमक स्वादअनुसार
  • 2 चम्मच चीनी
  • 1\2 हल्दी

तड़के के लिए-

  • 1 चम्मच राई
  • 15 पत्ते कढ़ीपत्ता
  • 5 हरी मिर्च
  • 2 बड़े चम्मच तेल
गर्निशिंग के लिए-
  • धनिया पत्ती

विधि-

      • ढोकला बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल लीजिए।
      • बाउल में बेसन, सुजी, अदरक पेस्ट, हरी मिर्च पेस्ट, नमक, हल्दी, चीनी, तेल और दही ​डालकर अच्छे से फेंटकर स्मूद बैटर बना लीजिए।
      • अगर बैटर ज्यादा गाढ़ा है तो थोड़ा पानी डालकर दोबारा मिक्स कर लीजिए।
      • अब एक माइक्रोवेव बर्तन में तेल लगा लीजिए।
      • इसके बाद ENO डालकर बैटर को एक बार फिर फेंट लें।
      • अब तुरंत इस बैटर को माइक्रोवेव बर्तन में डालें।
      • इसे ढककर हाई प्लाइंट पर 5 से 7 मिनट पकाएं।
      • ढोकला बेक होने के बाद इसे एक दूसरी प्लेट में पलट लीजिए।
      • एक पैन में तड़के के लिए तेल गर्म करें, इसमें राई, कढ़ीपत्ता और हरी मिर्च डालें लीजिए।
      • जैसे ही ये भून जाएं इसमें एक कप पानी डालें और ढोकले पर डाल दीजिए।
      • फिर ढोकले के पीस कर धनिया पत्ती से गार्निश कर सर्व करें।

सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। न्यूज़ 15 इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।