
देश में कोरोना मरीजों (Corona patients) की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय (Ministry of Health) के अनुसार, पिछले 24 घंटों में करीब 3,500 नए मामले आए हैं और 87 मौतें हुई हैं। देश में कुल मामले 70,756 हैं, जिसमें से 2,293 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें से 45,921 सक्रिय मामले हैं और 22,455 लोग ठीक हो गए हैं। कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित महाराष्ट्र है। राज्य में अब तक 23,401 मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें 868 लोगों की मौत हो चुकी है। महाराष्ट्र के बाद गुजरात में तेजी से संक्रमण बढ़ रहा है। यहां अब तक 8,541 मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें 513 लोगों की मौत हो चुकी है।
‘News15’ के सभी दर्शकों से अनुरोध है कि कोरोना से संबंधित किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। सावधानी बरतें, घर पर रहें। अपने और अपने परिवार को सुरक्षित रखें।























