
पाकिस्तान (Pakistan) टी20 विश्व कप (world Cup) के फाइनल में पहुँच गया है। सेमीफाइनल में पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई है। जहाँ पाकिस्तान को जीत मिली, वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान की एक लड़की भी सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हुई है। आपको बता दें कि सेमीफाइनल में स्टेडियम में एक लड़की पाकिस्तान के लिए जोर-जोर से चीयर करती नजर आई। उस दौरान लड़की ने सभी को अपनी ओर आकर्षित किया, जहाँ वह लड़की पाकिस्तान का झंडा लगाकर टीम का हौसला बढ़ा रही थी। लड़की कभी फ्लाइंग किस दे रही थी तो कभी पाकिस्तान का झंडा लहरा रही थी। उसके बाद से ही लड़की का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा। कुछ ही देर में यह लड़की ट्रेंड करने लगी।
जानकारी के मुताबिक, इस लड़की का नाम नताशा है। वह मूल रूप से पाकिस्तानी हैं। वह ऑस्ट्रेलिया में पैदा हुई और वहीं पली-बढ़ी है। हुआ है और वह वहीं पली-बढ़ी हैं। नताशा अभी मेलबर्न में रहती हैं।