
मेष- भ्रमण मनोरंजन पर जा सकते हैं। सुख सौख्य बना रहेगा। शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। संबंधों में दृढ़ता आएगी। श्रेष्ठ जनों से भेंट संभव है। संपर्क संवार पर रहेगा। दिन शुभ।
वृष- अच्छी सोच से समस्याएं स्वतः दूर हो जाती हैं। उत्सव आयोजन का हिस्सा बने रह सकते हैं। घर परिवार में खुशियों की आवक रहेगी। दिन धनधान्य बढ़ाने वाला। जोखिम क्षमता बढ़ेगी।
मिथुन- सृजन और स्मरण क्षमता बढ़त पर रहेगी। मन के संबंध मजबूत होंगे। सक्रियता और समझ बढ़ेगी। दाम्पत्य में शुभता का संचार रहेगा। पूछपरख और लोकप्रियता बढ़ेगी। दिन श्रेष्ठ फलकारक।
कर्क- रिश्तों को बेहतर बनाए रखने में सफल रहेंगे। अपनों में प्रेम और स्नेह बना रहेगा। व्यय बजट के रखें। आर्थिक मामलों में नियंत्रण आवश्यक है। भ्रमण मनोरंजन में रुचि रहेगी। दिन सामान्य शुभ।
सिंह- आर्थिक लाभ पर फोकस बनाए रखें। करियर कारोबार में शुभता रहेगी। विभिन्न स्रोतों से आय संभव है। शिक्षा प्रेम और संतान पक्ष बेहतर बना रहेगा। दिन हितसंवर्धक। महत्वपूर्ण कार्य शीघ्र करें।
कन्या- जिम्मेदारियों को स्वीकार करें। महत्वपूर्ण कार्य सौंपा जा सकता है। सबका सहयोग मिलेगा। मान सम्मान बना रहेगा। दिन प्रशासनिक सफलता देने वाला। वरिष्ठों से प्रशंसा मिलेगी।
तुला- अच्छे समय का प्रत्येक पल प्रयोग में लाएं। जो भी करना चाहते हैं उसमें तेजी लाएं। श्रेष्ठ प्रस्ताव मिल सकते हैं। मनोबल भेंट वार्ताओं में सहजता बढ़ाएगा। संपर्क मजबूत होगा। स्किल और स्पीड पर जोर दें। दिन भाग्यवर्धक।
वृश्चिक- सहज सावधानी के कार्यों को आगे बढ़ाते रहें। अनुशासन और धैर्य से स्थिति मजबूत रखेगा। अड़ियल रुख से बचें। सेहत पर ध्यान दें। दिन सामान्य शुभ। अपनों पर भरोसा रखें।
धनु- स्थायित्व और भूमि भवन से जुड़े प्रयासों को बल मिलेगा। महत्वपूर्ण कार्यों को आज ही पूरा करने की सोच रखें। दाम्पत्य में शुभता रहेगी। निवेश और साझेदारी पर विचार कर सकते हैं। दिन शुभ।
मकर- सही और नैतिक को ही श्रय दें। विपक्ष से सतर्कता रखें। प्रबंधन पर जोर दें। नए प्रयासों से फिलहाल बचें। सामान्य फलकारक। दाम्पत्य में सहनशीलता और सामंजस्य जोर दें।
कुंभ- व्यक्तिगत क्षमताओं में वृद्धि होगी। बौद्धिकता से आत्मविश्वास को बल मिलेगा। मित्र सहयोगी रहेंगे। सफलता का प्रतिशत ऊंचा रहेगा। दिन प्रेम और उत्साह बढ़ाने वाला। तेजी बनाए रखें।
मीन- महत्वपूर्ण चर्चाओं को लक्ष्य तक पहुँचाने पर जोर देंगे। सहजता और विनम्रता से आगे बढ़ते रहें। आस्था और धैर्य के साथ प्रयासरत रहें। नवीन प्रयोगों से बचें। दिन सामान्य शुभ।






















