
भारतीय हॉकी के महान खिलाड़ी बलवीर सिंह (Balbir Singh) का आज सुबह निधन हो गया। वे काफी समय से बीमार चल रहे थे और चंडीगढ़ (Chandigarh) के एक अस्पताल में भर्ती थे। जानकारी के मुताबिक, उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 95 साल के बलबीर सिंह ने अपने करियर में भारत के लिए एक शानदार इतिहास लिखा। उन्होंने तीन बार ओलंपिक (Olympic) में भारत को स्वर्ण पदक (Gold medal) दिलाने में अहम भूमिका निभाई। बलबीर सिंह 1975 विश्व कप भारतीय हॉकी टीम (World Cup Indian Hockey Team) के मैनेजर भी रहे थे। 1952 ओलंपिक के फाइनल में नीदरलैंड (Netherlands) को भारत ने 6-1 से हराया था। उस मैच में बलबीर सिंह ने 5 गोल दागे थे, जो आज तक एक रिकॉर्ड है।