हॉकी इंडिया अध्यक्ष पद से मुश्ताक अहमद का इस्तीफा

हॉकी इंडिया के अध्यक्ष (President of Hockey India) मोहम्मद मुश्ताक अहमद (Mohd. Mushtak Ahmed) ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है (Resigned from his post)। उन्होंने इसके पीछे अपने निजी कारण बताए हैं। जबकि असल में खेल मंत्रालय ने पहले ही मुश्ताक के चुनाव को, राष्ट्रीय खेल संहिता के कार्यकाल संबंधी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन मानते हुए, उनसे अपना  पद छोड़ने के लिए कहा था। हॉकी इंडिया महासंघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और मणिपुर के ज्ञानेंद्रो निगोमबाम को मुश्ताक अहमद के स्थान पर कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया है।खेल मंत्रालय की जांच में यह सामने आया था कि 2018 में हुए चुनावों में अहमद ने अध्यक्ष पद के लिए, कार्यकाल संबंधी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन किया था। 6 जुलाई को मंत्रालय ने हॉकी इंडिया महासचिव राजिंदर सिंह को लिखे पत्र में, हाकी महासंघ से अध्यक्ष पद के चुनाव 30 सितंबर तक नए सिरे से कराने के लिए कहा है।