
बिहार (BIHAR) में अपराध कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। अपराधियों का हौसला दिन प्रतिदिन बढता ही जा रहा है। ऐसा ही एक मामला बिहार के बिहटा थाना क्षेत्र (Bihta police station area) के अमदाबाद का है जहाँ सोन नदी से अवैध बालू निकासी को लेकर दो गुटों में जमकर गोलीबारी हुई। इस गोलीबारी में चार लोगों की नौत हो गई। कहा जा रहा है कि इस गोलीबारी में कई लोग घायल भी हुए हैं। मौके पर बिहटा पुलिस मौके पर पहुँची। हालांकि मामले में पटना एएसएसपी ने किसी मौत की पुष्टि नहीं की है, लेकिन स्थानीय पुलिस के अनुसार 4 लोगों की मौत की सूचना है। पुलिस इस मामले की जाँच कर रही है।























