दिल्ली में फिर चली गोली

दिल्ली के एक बार फिर गोली चलने की घटना घटी है। यह घटना शाहीन बाग (Shaheen Bagh) इलाके की है। दिल्ली पुलिस गोली चलाने वाले व्यक्ति को पकड़ कर उससे पूछताछ कर रही है। पकड़े गए युवक का नाम कपिल है। उसने कहा कि ‘इस देश में सिर्फ हिंदुओं की चलेगी’, इसलिए उसने गोली चलाई। वह दिल्ली के दल्लूपुरा इलाके का रहने वाला है। अभी गुरुवार को ही दिल्ली के जामिया में गोली चलने की घटना हुई थी। उसके बाद अब यह दूसरी घटना है।