
ओडिशा के गंजाम जिले के हिनजिली क्षेत्र से एक व्यक्ति को अपनी 14 वर्षीय बेटी से बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया.पुलिस ने शनिवार को कहा कि 40 वर्षीय दिहाड़ी मजदूर को कल उसकी बेटी की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया.
पुलिस ने कहा कि लड़की आठवीं कक्षा की छात्रा है और उसने पुलिस को बताया कि भुवनेश्वर में काम पर जाने से पहले पहली बार जुलाई 2015 मे उसके पिता ने उससे बलात्कार किया.उन्होंने कहा कि हालांकि घटना के बारे में उसकी मां को मालूम था लेकिन वह चुप रहीं क्योंकि आरोपी ने उनकी पिटाई की थी.
























