
बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर की बहुचर्चित फिल्म शमशेरा से जुड़ा उनका फर्स्ट लुक लीक हो गया हैं। लुक सामने आते ही सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वायरल हो रहे लुक में रणबीर कपूर का अब तक का सबसे अलग अवतार देखने को मिला है।अभिनेता के फैंस सहित तमाम सोशल मीडिया यूजर्स उनके लुक को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही फिल्म शमशेरा के लिए अपनी एक्साइटमेंट जाहिर कर रहे हैं।
फिल्म के वायरल हुए लुक में रणबीर कपूर के बड़े-बड़े बाल दिखाई दे रहे हैं. उन्होंने अपने हाथ एक बड़ा हथियार पकड़ा हुआ है. इस पूरे लुक में रणबीर कपूर काफी खतरनाक दिख रहे हैं. अभिनेता के फैंस लुक को खूब पसंद कर रहे हैं. एक सोशल मीडिया यूज़र ने रणबीर कपूर के फर्स्ट लुक को देखने के बाद फिल्म शमशेरा को इस साल की बेस्ट फिल्म बताया है।
रणबीर कपूर (Ranbir kapoor) के कई ऐसे भी फैंस हैं जो कह रहे हैं कि वह फिल्म शमशेरा (Shamshera) का और ज्यादा इंतजार नहीं कर सकते. बात करें फिल्म शमशेरा की तो यह एक पीरियड फिल्म है, जिसमें रणबीर कपूर (Ranbir kapoor) और संजय दत्त (Sanjay dutt) के साथ वाणी कपूर (Vaani kapoor) लीड रोल में हैं. यशराज फिल्म्स प्रोडक्शन में बनी इस फिल्म को करण मल्होत्रा ने डायरेक्ट किया है. मुख्य किरदार शमशेरा और उनके पिता के रूप में रणबीर कपूर डबल रोल में नजर आएंगे. फिल्म इस साल रिलीज होगी. अभिनेता की यह फिल्म लंबे समय से सुर्खियों में बनी हुई है।





















