
मशहूर पत्रकार विनोद दुआ (Journalist Vinod Dua) की पत्नी चिन्ना दुआ (डॉ पद्मावती दुआ) का कल रात निधन हो गया। इसकी जानकारी विनोद दुआ ने अपने फेसबुक पेज पर दी। चिन्ना दुआ (Chinna Dua) की उम्र 56 साल थी और वो पिछले दिनों कोरोना से संक्रमित हुई थी। जिसके बाद उनका इलाज अस्पताल में चल रहा था लेकिन बीती रात वो वो मौत से जंग हार गई।
चिन्ना दुआ के साथ ही विनोद दुआ भी मई में कोविड का शिकार हो गए थे, जिसके बाद दोनों को गुरुग्राम के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती किया गया था। जहां दोनों का इलाज जारी था। विनोद दुआ के अलावा उनकी बेटी मल्लिका दुआ भी कोरोना संक्रमित हुई थी। सोशल मीडिया पर वो पोस्ट लिखकर लगातार वो अपने और अपने माता पिता की सेहत का अपडेट दे रही थी।























