
बॉलीवुड अभिनेता शरमन जोशी के पिता (Father of bollywood actor Sharman Joshi) अरविंद जोशी का निधन हो गया है (Death of Arvind Joshi)। आज सुबह 3 बजे मुंबई के नानावटी अस्पताल में 84 वर्ष की उम्र में उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली। अरविंद जोशी एक जाने माने गुजराती अभिनेता और निर्देशक थे।
अरविंद जोशी कई गुजराती फिल्मों में अभिनय कर चुके हैं। इसके साथ ही उन्होंने गुजराती नाटकों में निर्देशन और अभिनय भी किया। उन्होंने कई हिंदी फिल्मों में भी काम किया, जिनमें शोले, नाम, इत्तेफाक, अपमान की आग, खरीदार और ठिकाना आदि प्रमुख हैं। इसके अलावा अरविंद जोशी ने टीवी के कई हिंदी धारावाहिकों में भी अभिनय किया।
अरविंद जोशी के बेटे शरमन जोशी भी बॉलीवुड के एक जाने माने अभिनेता हैं। अरविंद जोशी के समधी और गुजरे जमाने के चरित्र अभिनेता प्रेम चोपड़ा ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।