
आज अप्रैल (April) के पहले ही दिन ग्राहकों को महंगाई का एक और तगड़ा झटका लगा है। एलपीजी सिलेंडर (LPG cylinder) की कीमत में ₹250 की बढ़ोतरी की गई है। यह बढ़ोतरी 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर (commercial cylinder) में की गई है। इस बढ़ोतरी के बाद अब राजधानी दिल्ली में अब 19 किलो वाला एलपीजी सिलेंडर ₹2,253 का हो गया है। हालांकि घरेलू रसोई गैस (domestic LPG) की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसमें 10 दिन पहले 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। कमर्शियल सिलेंडर महंगा होने से अब बाहर खाना महंगा हो सकता है।
मुंबई (Mumbai) में अब यह ₹1,955 की जगह ₹2,205 में मिलेगा। कोलकाता (Kolkata) में इसकी कीमत ₹2,087 के बढ़कर ₹2,351 हो गई है जबकि चेन्नई में इसके लिए अब ₹2,138 के बजाय ₹2,406 खर्च करने होंगे। पिछले दो महीने में 19 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत में ₹346 की बढ़ोतरी हुई है।