
भारतीय हॉकी टीम (Indian hockey team) के पूर्व कप्तान चरणजीत सिंह (Former Captain Charanjit Singh) का आज सुबह निधन हो गया। उनकी उम्र 91 वर्षीय थी। उन्होंने हिमाचल प्रदेश के ऊना अंतिम सांस ली। चरणजीत पिछले काफी समय से बिमार चल रहे थे। चरणजीत के नेतृत्व में ही भारतीय हॉकी टीम ने 1964 में टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीता था। चरणजीत अर्जुन अवार्ड (Arjuna Award) और पद्मश्री (Padma Shri) से भी सम्मानित किए जा चुके हैं।
जानकारी के मुताबिक, चरणजीत सिंह ऊना जिला मुख्यालय के पीरनिगाह रोड पर मैड़ी में रहते थे। उनका जन्म 13 फरवरी 1931 को हुआ था। उन्होंने पंजाब के गुरदासपुर और लायलपुर से स्कूली पढ़ाई पूरी की थी। स्कूली शिक्षा के दौरान ही चरणजीत ने हॉकी खेलना शुरू कर दिया था। इसके बाद लुधियाना से एग्रीकल्चर से स्नातक की पढ़ाई की।