
दिल्ली (Delhi) से सटे गुरुग्राम (Gurugram) में एक इमारत की दीवार गिरने से कई मजदूर दब गए। इस हादसे में एक मजदूरों की मौत हो गई। वहीं कुछ अब भी कुछ मजदूर मलबे में दबे हुए हैं। यह घटना सोमवार यानी आज सुबह की है। सूचना पर मौके पर गुरुग्राम पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुँच गई है और बचाव कार्य में जुटी है। जानकारी के मुताबिक, एक मजदूर का रेस्क्यू किया गया है। घायलों को पास के ही नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कहा जा रहा है कि यह इमारत पहले से ही जर्जर थी। इमारत को मजदूर गिरा रहे थे। तभी अचानक ही इमारत की एक दीवार भरभराकर मजदूरों पर गिर गई।
इस घटना के बाद अफरातफरी मच गई। मौके पर मौजूद अन्य मजदूर बचाव के लिए शोर मचाने लगे। सूचना पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। मलबे को जेसीबी की मदद से हटाया जा रहा है।























