
आज से बजट सत्र शुरू हो गया है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के अभिभाषण के साथ ही संसद का यह बजट सत्र शुरू हो चुका है (Budget Session starts in Parliament)। इसके बाद 1 फरवरी को संसद में वित्त वर्ष 2021-22 का आम बजट पेश किया जाएगा (Union budget on 1st February)।
आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सदन के पटल पर आर्थिक सर्वेक्षण 2020-21 की रपट भी पेश करेंगी। इसमें मौजूदा वित्त वर्ष का पूरा लेखा-जोखा पेश किया जाएगा। इसके बाद 1 फरवरी को देश का आम बजट पेश कर दिया जाएगा। इसमें रेल बजट भी शामिल होगा।
आज से शुरू होने वाला बजट सत्र दो हिस्सों में चलेगा। इसका पहला चरण 29 जनवरी से लेकर 15 फरवरी तक चलेगा। इसके बाद दूसरा चरण 8 मार्च से लेकर 8 अप्रैल तक चलेगा। बजट सत्र के पहले चरण में 12 बैठकें की जाएंगी।