
बॉलीवुड (Bollywood) के ‘दंबग’ सलमान खान (Salman Khan) के घर पर गोलीबारी करने वाले दो आरोपियों को गुजरात के भुज से गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों शूटर कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई (Notorious gangster Lawrence Bishnoi) गैंग के हैं। आरोपों के मुताबिक विक्की और सागर रविवार तड़के बाइक से बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर पहुंचे और फायरिंग करने के बाद दोनों वहाँ से भाग गए। पुलिस ने बताया कि गोलीबारी के बाद ये दोनों मुंबई छोड़कर चले गए थे और बाद दर्शन के लिए कच्छ के माधनी माता मंदिर आए थे।
आपको बता दें कि लॉरेंस बिश्नोई गुजरात के साबरमती जेल में कैद है। गिरफ्तार दोनों शूटरों का बिहार कनेक्शन सामने आया है। दोनों शूटर बिहार के पश्चिमी चंपारण के नरकटिया तहसील के मसही गांव के रहने वाले हैं। रविवार सुबह मुंबई में सलमान के घर के बाहर हवा में तीन गोलियां चलाने के बाद हमलावर गुजरात भाग गए थे। आरोपियों को कच्छ के मातनमढ़ इलाके से गिरफ्तार किया गया और इसके बाद में मुंबई पुलिस को सौंप दिया गया।