
बॉलीवुड (Bollywood) अभिनेता विवेक ओबरॉय (Vivek Oberoi) का जन्म 3 सितंबर 1976 को हैदराबाद (Hyderabad) में हुआ था। इनका पूरा नाम विवेक आनंद ओबरॉय है। विवेक ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत राम गोपाल वर्मा की फ़िल्म कंपनी से की थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबर्दस्त कमाई की थी। विवेक को इस फिल्म के लिए फिल्मफेयर के सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेता के पुरस्कार से भी नवाजा गया था। साथिया, शूटआउट एट लोखंडवाला, मस्ती, कृष 3, ओमकारा, मिशन इस्तांबुल, इनकी बेहतरीन फिल्मों में शुमार हैं।





















