भाजपा विधायक की माँ का निधन

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजधानी लखनऊ (capital Lucknow) के सरोजिनी नगर (Sarojini Nagar) से भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) के विधायक राजेश्वर सिंह (MLA Rajeshwar Singh) की मां का निधन हो गया। वह काफी लंबे समय से बीमारी से झूझ रही थी। उनका इलाज आगरा में चल रहा था। राजेश्वर सिंह की माँ के निधन की सूचना मिलते ही क्षेत्र समेत जिले में शोक की लहर दौड़ गई है। राजेश्वर सिंह, माँ के निधन के बाद उनका पार्थिव शरीर लेकर लखनऊ के लिए रवाना हो गए हैं। राजेश्वर सिंह भाजपा विधायक हैं। उनकी पत्नी लक्ष्मी सिंह आईपीएस अधिकारी हैं। आईजी रेंज लखनऊ के पद पर तैनात हैं। बेटा रामेश्वर सिंह दिल्ली में इनकम टैक्स कमिश्नर हैं। पुत्री मीनाक्षी सिंह इनकम टैक्स कमिश्नर हैं।