
भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) प्रमुख के रूप में बृजभूषण शरण सिंह (Brij Bhushan Sharan Singh) के सहयोगी संजय सिंह की नियुक्ति के बाद, पहलवान बजरंग पुनिया (wrestler bajrang punia) ने अपना पद्मश्री पुरस्कार (Padmashree Award) लौटाने की घोषणा की है। लोक कल्याण मार्ग पर प्रधानमंत्री (Prime Minister) के आवास के बाहर फुटपाथ के पास पुरस्कार रख दिया। बजरंग शुक्रवार शाम को पुरस्कार लौटाने के लिए पीएम आवास की ओर बढ़े, जहां उन्हें दिल्ली पुलिस ने रोक दिया, पुनिया ने विरोध स्वरूप पद्मश्री पुरस्कार फुटपाथ पर रख दिया और वहां से चले गए। उन्होंने दिल्ली पुलिस से कहा, मैं उस व्यक्ति को पद्मश्री पुरस्कार दूंगा जो इसे पीएम मोदी तक पहुँचाएगा। बजरंग पुनिया के पुरस्कार लौटाने पर खेल मंत्रालय ने भी प्रतिक्रिया दी है।