
आज उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) में ऑटो एक्सपो (Auto Expo) 2020 की शुरुआत हो चुकी है। यह दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी वाहन प्रदर्शनी (Vehicle Exhibition) है। देश-दुनिया की तमाम ऑटोमोबाइल (Automobile) कंपनियाँ इस विश्वस्तरीय प्रदर्शनी में शामिल हो रही हैं। यह ऑटो एक्सपो आम लोगों के लिए 7 से 12 फरवरी तक खोला जाएगा। आज पहले दिन टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने चार एसयूवी (SUV) पेश करके इसकी धमाकेदार शुरुआत की।