दिल्ली पुलिस का AI समिट में प्रदर्शन मामले में बड़ा एक्शन, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु छिब को किया गिरफ्तार


देश की राजधानी दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित एआई समिट के दौरान हुए यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन ने तूल पकड़ लिया. किए गए प्रदर्शन के सिलसिले में इंडियन यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु छिब को पुलिस ने हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया है. कहा जा रहा है कि यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने समिट के दौरान विरोध प्रदर्शन किया जिस पर कार्रवाई करते हुए दिल्ली पुलिस ने उदय भानु छिब सहित कईँ कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया. माहौल को देखते हुए थाना तिलक मार्ग के बाहर भारी पुलिस बल की तैनाती कर दी गयी है, ताकि शांति बनी रहे. सुरक्षा के कड़े इंतज़ामात किए गए हैं और आने-जाने वालों पर कड़ी नज़र रखी जा रही है.