
भारत में एशिया का सबसे बड़े इकमारा खेल साहित्य महोत्सव शुरू होने जा रहा है। इसका आयोजन दूसरी बार किया जा रहा है। पहली बार यह 2018 में भुवनेश्वर में आयोजित हो चुका है। इस बार यह दिल्ली में 14 दिसंबर से शुरू होगा। इसमें देश और विदेश के कई नामी खिलाड़ी शामिल होंगे। इस महोत्सव में भारतीय धाविका दुती चंद, पूर्व क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण और मुरली कार्तिक के अलावा चक्का फेंक खिलाड़ी कृष्णा पुनिया हिस्सा लेंगे। वहीं, इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर मोंटी पानेसर इस महोत्सव में अपनी नई किताब को पेश करेंगे। इसके अलावा खिलाड़ियों को कई श्रेणियों में खेल पुरस्कार भी दिए जाएंगे।