
बॉलीवुड़ में अपने काम से नाम कमाने वाली अभिनेत्री स्वरा भास्कर इन दिनों विवादों में उलझ गई हैं। दरअसल, स्वरा ने एक टॉक शो के दौरान अपना पुराना किस्सा बताते हुए एक 4 वर्षीय बच्चे को गाली दे दी थी और कुछ आपत्तिजनक बात भी कही थी। इसके बाद राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज हुई है। सूत्रों के अनुसार, यह शिकायत उनके खिलाफ भाजपा के कार्यकर्ता आकाश जोशी ने की है। जोशी ने कहा कि मैंने स्वरा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है, अब उनकी गिरफ्तारी कभी भी हो सकती है।





















