भारत का सौर मिशन आदित्य-L1 2 सितंबर को होगा लाॅन्‍च

सूर्य (Sun) का अध्ययन करने वाली पहली स्पेस बेस्ड इंडियन ऑब्जर्वेटरी (Space Based Indian Observatory) से संबंधित भारत के सूर्य मिशन आदित्य-एल वन (Aditya-L1) को 2 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने सोमवार (28 अगस्त) को यह जानकारी दी। इसरो ने बताया कि मिशन भारतीय समयानुसार सुबह 11:50 बजे श्रीहरिकोटा से लॉन्च किया जाएगा। इसरो ने इस मिशन की लॉन्चिंग देखने के लिए जनता को भी आमंत्रित किया है।

श्रीहरिकोटा (Sriharikota) स्थित लॉन्च व्यू गैलरी से इसका प्रक्षेपण देखा जा सकेगा। इसके लिए लोगों को वेबसाइट के जरिये रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इसरो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर वेबसाइट का लिंक उपलब्ध कराया है और यह भी कहा है कि पंजीकरण की घोषणा जल्द ही की जाएगी।

यह अंतरिक्ष यान सूर्य की बाहरी परतों (कोरोना) का ऑब्जर्वेशन और सूर्य-पृथ्वी लाग्रेंज बिंदु (L1) पर सौर हवा के यथास्थिति ऑब्जर्वेशन के लिए तैयार किया गया है। एल1 पृथ्वी से लगभर 15 लाख किलोमीटर की दूरी पर है। सूर्य का ऑब्जर्वेशन के लिए पहला भारतीय अंतरिक्ष मिशन होगा। आदित्य-एल1 मिशन का लक्ष्य एल1 के चारों ओर की कक्षा से सूर्य का अध्ययन करना है।