
ईरान (Iran) पर हमलों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले 24 घंटे के अंदर यहाँ दो बड़े धमाके हो चुके हैं। पहला हमला कल ईरान के इस्फ़हान शहर (Isfahan) में एक सैन्य अड्डे पर हुआ, जबकि दूसरा हमला सीरिया-इराक सीमा पर ईरानी ट्रकों पर किया गया। पहले हमले में ड्रोन का इस्तेमाल किया गया जबकि दूसरे हमले में विमानों का इस्तेमाल किया गया। जानकारी के मुताबिक, एक विमान की मदद से ईरान के 6 ट्रकों पर बम गिराए गए हैं। खबरों की माने तो सीरिया-इराक सीमा पर अल-काइम क्रॉसिंग के पास एक अज्ञात विमान ने ईरानी ट्रकों के काफिले पर हमला किया।





















