नहीं रहे ब्राजील के महान फुटबॉलर पेले

ब्राजील (Brazil) के महान फुटबॉलर (Great Footballer) पेले (Pelé) का गुरुवार (29 दिसंबर 2022) को निधन हो गया। वह 82 साल के थे। सदी के महानतम फुटबॉलरों में से एक पेले का 2021 से कोनल कैंसर का इलाज चल रहा था। वह कई बीमारियों के चलते पिछले महीने से अस्पताल में भर्ती थे। उनकी मौत की पुष्टि जोए फ्रैगा ने की है। फुटबॉल के महानतम खिलाड़ियों में शुमार पेले ने लगभग दो दशकों तक अपने खेल के माध्यम से प्रशंसकों का मनोरंजन किया।

वह ब्राजील को फुटबॉल के शिखर पर ले गए और साओ पाउलो की सड़कों से शुरू किए अपने सफर में इस खेल के ग्लोबल एम्बेसडेर भी बने। ब्राजील ने पेले के नेतृत्व में 1958, 1962 और 1970 में विश्वकप जीता था। उन्होंने ब्राजील की तरफ से 77 गोल किए। उनके इस राष्ट्रीय रिकॉर्ड की हाल में विश्वकप के दौरान नेमार ने बराबरी की थी।