रूसी संसद का दावा, कहा तीसरा विश्व युद्ध शुरू

काला सागर में तैनात अपने समुद्री बेड़े (marine fleet) के एक प्रमुख युद्ध पोत (ship) ‘मोस्कवा’ (moskva) के बुरी तरह से क्षतिग्रस्त होने के बाद गुरुवार (14 अप्रैल 2022) को डूब जाने से रूस को करारा झटका लगा और युद्ध पोत डूबने के बाद रूस के एक सरकारी टीवी चैनल के माध्यम से घोषणा कि गई कि रूस के नौसेना पोत मोस्कवा डूबने के बाद तीसरा विश्वयुद्ध शुरू हो चुका है। लेकिन इस पर रूस ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जहाज आग लगने की वजह से क्षतिग्रस्त हुआ था।

दरअसल, यूक्रेन के अधिकारियों ने दावा किया है कि उनके सुरक्षाकर्मियों ने गुरुवार को एक महत्वपूर्ण रूसी युद्धपोत (warship) को मिसाइल के ज़रिऐ हमला कर मार गिराया है। अगर यह सच है तो ख़बर यूक्रेन के लिए यह एक बड़ी जीत होगी। रूस की राजधानी के नाम से प्रेरित युद्धपोत मोस्कवा बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने के बाद डूब गया। जहाज़ के डूब जाने के बाद रूसी संसद की प्रोपेगेंडा प्रेजेंटर ओल्गा साबेयेवा (Russian Parliament’s propaganda presenter Olga Sabayeva) ने टीवी पर इसके नतीजों के बारे में सनसनीखेज बयान यह दिया की इसे सुरक्षित तौर पर तीसरा विश्व युद्ध कहा जा सकता है, और दावा किया कि “यह पक्की बात है।”

अमेरिका और अन्य पश्चिमी देशों के अधिकारियों ने मोस्कवा में आग लगने के कारणों की पुष्टि नहीं कि है।, युद्धपोत लंबी दूरी की 16 मिसाइलें ले जाने की क्षमता रखता हैं। जानकारों का कहना है कि युद्धपोत के डूबने से काला सागर और रूस की सैन्य क्षमता पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। इसके अलावा, यह घटना पहले से ही एक बड़ी ऐतिहासिक भूल हैं, यूक्रेन युद्ध में रूस की प्रतिष्ठा के लिए यब एक बड़ा झटका भी है।