
मेष- साहस और उत्साह बढ़ा हुआ। नये लोगों से मिलना जुलना पसंद करेंगे। बौद्धिक प्रयासों में बेहतर बने रहेंगे। प्रेम एवं आर्थिक पक्ष सहज रहेगा। जिद और जल्दबाजी से बचें। दिन शुभ।
वृष- ऊर्जावान और पराक्रमी बने रहेंगे। संपर्कों का लाभ मिलेगा। अनुशासन और तर्क को महत्त्व देंगे। घर परिवार में सामन्जस्य बनाकर चलें। कामकाज सहज रहेगा। दिन सामान्य शुभ।
मिथुन- सक्रियता और समझ से सभी प्रभावित रहेंगे। प्रयोगधर्मिता बढ़ी हुई रहेगी। सम्बन्ध मजबूत होंगें। संपर्क का लाभ मिलेगा। आवश्यक कार्यों में अनदेखी और लापरवाही से बचें। दिन शुभ।
कर्क- लंबित कार्यों को गति देने का समय है। अपनों का साथ मिकेगा। रहन सहन बेहतर रहेगा। प्रभवशीलता बढ़ेगी। दिन उत्तम फलकारक। प्रबंधन पर जोर दें। धन धान्य की प्रचुरता रहेगी।
सिंह- प्रमुख कार्यों को सूचीबद्ध करें और तय समय में पूरा करने का प्रयास करें। आर्थिक गतिविधियां बढ़ी हुई रहेंगी। लोकप्रियता को बल मिलेगा। दिन उत्तम फलकारक। मौसमी सावधानी रखें।
कन्या- करियर कारोबार की व्यस्तता में भी रिश्तों के लिए समय निकालेंगे। हर्षोल्लास से दिन बीतेगा। खर्च बढ़ा हुआ रहेगा। लाभ पूर्ववत बना रहेगा। प्रियजन से भेंट संभव है। ठगों से बचें।
तुला- समस्त ऊर्जा के साथ करियर कारोबार को संवारने में जुटे रह सकते हैं। पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पैतृक पक्ष से लाभ होगा। विस्तार पर जोर देर सकते हैं। दिन श्रेष्ठ फलकारक।
वृश्चिक- पेशेवरता और प्रदर्शन संवार पर रहेंगे। कारोबारी बेहतर करेंगे। भाग्य का सहयोग मिलेगा। मानसम्मान में वृद्धि होगी। समय प्रबंधन पर जोर दें। मौसमी सतर्कता रखें। दिन शुभ फलकारक।
धनु- आस्था और आत्मविश्वास के बल पर सहजता से आगे बढ़ेंगे। धर्म मनोरंजन में रूचि रहेगी। संपर्क मजबूत होंगे। दिन भाग्यवर्धक। संकोच त्यागें। दाम्पत्य में सहकारिता पर जोर दें।
मकर- जीत का प्रतिशत ऊंचा रहेगा। नैतिकता का ही पक्ष लें। नौकरीपेशा बेहतर करते रहेंगे। पारदर्शिता पर जोर देंगे। दाम्पत्य में सहजता से काम लें। दिन सामान्य। सेहत सम्बंधी मामलों की अनदेखी न करें।
कुंभ- निजी जीवन में सुख सौख्य बढ़ेगा। साथी उम्मीदों पर खरा उतरेगा। सहकारिता और साझेदारी पर जोर रह सकता है। विरोधी स्वतः शांत रहेंगे। दिन उत्तम फलकारक। गोपनीयता का ध्यान रखें।
मीन- जो भी करें अच्छे से विचार कर के करें। जल्दबाजी की कोशिश असजहता और मुश्किल बढ़ा सकती है। शिक्षा प्रेम और आर्थिक पक्ष सहज रहेंगे। बड़ों की सुनें। दिन सामान्य शुभ।






















