
आज इस्लाम मानने वाले लोगों का प्रमुख त्योहार है ईद-उल-अजहा (eid-ul-azha) यानी बकरीद (Bakrid) है। इसे रमजान का पाक महीना खत्म होने के तकरीबन 70 दिनों बाद मनाया जाता है। इस बार बकरीद 21 जुलाई को है। यह भी दिलचस्प बात है कि भारतीय उपमहाद्वीप के अलावा ईद-उल-अजहा को कहीं भी बकरीद नहीं कहा जाता। बकरा ईद (bakra eid) पर सबसे पहले नमाज अदा की जाती है। इसके बाद बकरे या तुंबे-भेड़ की कुर्बानी होती है। कुर्बानी का गोश्त तीन हिस्सों में बांटा जाता है। इसमें से एक हिस्सा गरीबों को, दूसरा हिस्सा दोस्तों और सगे संबंधियों को दिया जाता है। वहीं, तीसरे हिस्सा अपने परिवार के लिए रखा जाता है।