
कोरोना वायरस (Corona virus) पूरे विश्व में फैला हुआ है। संकट की इस घड़ी में भारत विश्व के कई देशों को इस घातक बीमारी से लड़ने के लिए टीका उपलब्ध करा रहा है। इस उल्लेखनीय प्रयास के लिए संयुक्त राष्ट्र (UN) ने भी भारत की प्रशंसा की है। यूएन महासचिव एंटोनियो गुतेरस (Antonio Guterres) ने कल कहा, “मेरे विचार में भारत की कोविड वैक्सीन की उत्पादन क्षमता आज दुनिया के लिए सर्वश्रेष्ठ सम्पत्ति है। मैं आशा करता हूं कि विश्व भी इस बात को समझे कि पूरी क्षमता से इसका भरपूर इस्तेमाल किया जाना चाहिए।”
अपनी वैक्सीन क्षमता के साथ कोविड महामारी से लड़ने के लिए भारत दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण देशों में से एक है। इसकी एक प्रमुख वजह यह है कि संकट की इस घड़ी में भारत विश्व के कई देशों को इस घातक बीमारी से लड़ने के लिए टीका उपलब्ध करा रहा है। इस उल्लेखनीय प्रयास के लिए संयुक्त राष्ट्र (यूएन) ने भी भारत की सराहना की है।