
शगुनशास्त्र और लोकमन्याताओं में कई शुभ और अशुभ शगुनों की चर्चा की गई है। सपने में भगवान का दर्शन मिल जाना मतलब कोई बड़ी मनोकामना पूरी होगी। गायक उदित नारायण का कहना है कि जब उन्हें पहली बार बॉलीवुड में गाने का मौका मिला था उस दिन रात को उन्होंने एक सपना देखा था कि वह भगवान शिव का दूध से अभिषेक कर रहे हैं।
दूध उबालते समय अचानक उबलकर गिर जाए तो यह शुभ शगुन होता है। किसी का जेब में पैसा रखते हुए गिर जाए तो इसे शुभ शगुन माना जाता है। यह संकेत है कि धन प्राप्ति होने वाली है। किसी काम से जा रहे हों और सामने मोर नृत्य करते दिख जाए तो काम बनेगा, यात्रा सफल होगी। घोड़ा अपने दांतों से बाएं भाग को खुजलाता हुआ दिख जाए तो कार्य में सफलता मिलती है। अगर आर्थिक लेन-देन के लिए जा रहे हैं तो लाभ मिलेगा। घोड़े का सामने से दौड़ते हुए दिखना भी शुभ शगुन होता है। शगुन शास्त्र के अनुसार सुबह के समय अगर आप कहीं जा रहे हैं और कोई कौआ उड़ता हुआ आकर पांव से स्पर्श कर जाए तो यह बड़ा की शुभ शगुन होता है। इससे जीवन में उन्नति मिलती है। धन का लाभ मिलता है और शत्रुओं पर विजय प्राप्त होता है। सांप अगर आपके घर के दरवाजे पर आकर पूंछ पटके या शिवलिंग में लिपटा हुआ दिख जाए तो समझ लीजिए अब लक्ष्मी आपके घर में आने वाली है। शुभ काम पर जाते समय किन्नर दिख जाए तो शुभ शगुन होता है। किन्नर को आप पैसे दें और उसमें से कुछ पैसे किन्नर लौटाकर आपको दे तो उसे संभालकर रखें जमा धन में वृद्धि होती है।





















