
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में गणपति विसर्जन (ganpati immersion) के दौरान अलग-अलग जिलों में 8 लोग डूब गए। संत कबीर नगर में 4 बच्चे डूब गए। चारों आपस में भाई-बहन थे। सभी के शव निकाल लिए गए हैं। वहीं ललितपुर और उन्नाव में 2-2 लोगों की विसर्जन के दौरान डूबने से मौत हो गई है। संत कबीर नगर के खलीलाबाद शहर के मगहर चौकी क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर बाद करीब 4 बजे बड़ा हादसा हो गया। यहां के बांसगांव में वीरेंद्र मगहर रहता है। उसकी पत्नी संजू मोहम्मदपुर कटार में अपनी बहन के घर विसर्जन में शामिल हाेने आई थी।