
नागरिकता संशोधन कानून पर लोगों का विश्वास कायम करने के लिए केंद्र सरकार ने एक नई पहल शुरु की है। शुक्रवार को गुजरात के केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया ने पाकिस्तान से भाग कर आए 7 शरणार्थियों को भारतीय नागरिकता के प्रमाण पत्र सौंपे। उन्होंने कहा कि इसका मकसद लोगों को इस कानून के बारे में जागरुक करना है।























