
हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में बारिश (rain) का कहर जारी है। भारी बारिश के कारण भूस्खलन, बाढ़ और बादल फटने की घटनाओं में एक परिवार के आठ सदस्यों समेत 22 लोगों की मौत हो गई। इसकी जानकारी अधिकारियों ने दी है। राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के निदेशक सुदेश कुमार मोख्ता ने शनिवार को बताया कि 10 अन्य लोग घायल हो गए हैं।
मोख्ता ने कहा कि भारी बारिश के कारण सबसे ज्यादा नुकसान मंडी, कांगड़ा और चंबा जिले में हुआ है। उन्होंने बताया कि राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान मौसम संबंधी 36 घटनाएँ दर्ज की गई हैं। उपायुक्त अरिंदम चौधरी ने बताया कि अकेले मंडी जिले में बाढ़ और भूस्खलन के कारण 13 लोगों की मौत हो गई और पाँच लापता हो गए।