2019 में पाक में गूगल पर खोजे गए भारतीय

पाकिस्तान में 2019 में गूगल पर सबसे ज़्यादा खोजे गए लोगों की टॉप-10 सूची में 3 भारतीय भी शामिल हैं। इनमें भारतीय वायु सेना के विंग कमांडर अभिनंदन का नाम शामिल है, जिन्होंने पाकिस्तानी लड़ाकू विमान को मार गिराया था। इसके अलावा बॉलीवुड अभिनेत्री सारा आली खान भी शामिल हैं। इसके साथ ही पाकिस्तान मूल के गायक अदनान सामी शामिल हैं, जिन्होंने अब भारतीय नागरिकता ले ली है।