दिल्ली में सड़क हादसे में 12 घायल

आज देश की राजधानी दिल्ली में एक सड़क हादसा (road accident) हो गया। यह दुर्घटना दक्षिण-पूर्वी दिल्ली (South-East Delhi) की न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी के सुखदेव विहार (Sukhdev Vihar of New Friends Colony) इलाके के पास हुई, जहाँ एक बस पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में 12 लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह जानकारी पुलिस ने दी है। जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की एक बस आज सुबह मथुरा रोड़ पर सीआरआरआई के पास एक पेड़ से टकरा गई। बस चालक घटना के बाद फरार हो गया और उसे पकड़ने के प्रयास जारी हैं। पुलिस ने बताया कि यह बस आगरा से आ रही थी और आईएसबीटी सराय काले खां जा रही थी।