
मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के खंडवा (Khandwa) जिले में 10 साल के बच्चे से जबरन लगवाए जय श्रीराम (Jai Shree Ram) लगवाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में पीड़ित बच्चे की तहरीर पर मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पीड़ित बच्चे ने अपनी शिकायत में कहा है कि जब उसने जय श्रीराम का नारा लगाने से इंकार किया तो आरोपी युवक ने उसे थप्पड़ मार दिया। पुलिस ने परिजन की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
आपको बता दें कि यह मामला खंडवा जिले के पंधाना का है। जहाँ पांचवीं क्लास का छात्र ट्यूशन के लिए जा रहा था। तभी रास्ते में 22 साल एक युवक ने रोककर उससे जय श्रीराम बोलने को कहा। नहीं बोलने पर थप्पड़ मारे। जब बच्चे ने जय श्रीराम का नारा लगाया तब बच्चे को छोड़ गया।























