हरियाणा-महाराष्ट्र में मतगणना शुरू, नतीजे आज

हरियाणा-महाराष्ट्र विधानसभा के चुनावों में शुरूआती रूझानों के अनुसार महाराष्ट्र में भाजपा को भारी बढ़त मिल रही है, तो हरियाणा में भाजपा और कांग्रेस में काँटे का मुकाबला चल रहा है। महाराष्ट्र में कुल 288 सीटें है, जबकि हरियाणा में कुल 90 सीटों पर विधानसभा के चुनाव हुए हैं। इसके साथ ही अन्य राज्यों के उपचुनाव परिणाम भी आज ही घोषित हो जाएँगे।