
बिग बॉस 15 से फैम पाने वाली और सभी के दिलों पर छा जाने वाली एक्ट्रेस शहनाज गिल (Shahnaz Gill) हर बार अपने अंदाज से सोशल मीडिया (social media) पर लोगो को अपना दिवाना बना देती हैं। मासूम सा चेहरा और दिलकश अदाएं देख फैंस के दिलों की धड़कनें बढ़ जाती हैं। हाल ही में शहनाज ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म (social media platform) पर अपना एक वीडियो शेयर किया जिसे मिनटों में एक लाख से अधिक लाइक्स मिले। खूबसूरत अदाएं दिखाती शहनाज इस वीडियो में अपने ही गाने पर झूमती नजर आ रही हैं।
फ्लाई लगदी गाने पर शहनाज का वीडियो हुआ वायरल
शहनाज गिल (Shahnaz Gill) ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट (official instagram account) से ये वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे मल्टीकलर की खूबसूरत सी ड्रेस में बलखाती और इतराती नजर आ रही हैं। मल्टी कलर लेयर्ड वन शोल्डर गाउन (Multi Color Layered One Shoulder Gown) में शहनाज की खूबसूरती बयां करना बेहद मुश्किल है, मिनिमल मेकअप में भी एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। वीडियो में पीछे बादशाह का गाना फ्लाई बज रहा है, जो शहनाज गिल पर ही फिल्माया गया है। शहनाज के इस वीडियो पर महज घंटे भर में डेढ़ लाख के करीब लाइक्स चुके हैं। फैंस शहनाज का ये अंदाज देख उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा, मोस्ट ब्यूटीफुल सोल, वहीं दूसरे फैंस गॉर्जियस और अमेजिंग लिख कर उनकी तारीफ कर रहे हैं।
बता दें कि खबरों के अनुसार शहनाज गिल अब जल्द ही बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने जा रही हैं। शहनाज सलमान खान (Salman Khan) के साथ उनकी फिल्म “कभी ईद कभी दीवाली” में नजर आएंगी। फिल्म में आयुष शर्मा (Ayush Sharma) भी हैं,माना जा रहा है कि उनके अपोजिट शहनाज को कास्ट किया जा सकता है। सलमान के अपोजिट इस फिल्म में पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) नजर आने वाली हैं।