युवा वैज्ञानिकों को प्रधानमंत्री की सलाह

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कर्नाटक दौरे का आज दूसरा दिन है। उन्होंने आज भारतीय विज्ञान कांग्रेस के 107वें सम्मेलन में हिस्सा लिया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि युवा वैज्ञानिकों को देश और आम लोगों के जीवन को आसान बनाने के लिए तकनीक के विकास पर काम करना चाहिए। देश ने अंतरिक्ष में अपनी ताकत बढ़ाई है, लेकिन अब हमें समुद्र में भी अपनी ताकत बढ़ानी है। उन्होंने इस मौके पर I-STEM पोर्टल का उद्घाटन भी किया, जो अनुसंधान के क्षेत्र में काम करेगा। वहीं, प्रधानमंत्री ने आज महान समाज सेविका और देश की पहली शिक्षिका सावित्री बाई फुले की जयंती पर उन्हें याद करते हुए नमन किया।