
यमन की राजधानी सना के नजदीक मारिब शहर में शनिवार को एक मस्जिद में हुए आतंकी हमले में लगभग 100 लोगों की मरने की खबर आई है। जब यह हमला हुआ उस समय लोग सैन्य शिविर स्थित मस्जिद में नमाज़ पढ़ रहे थे। यह हमला मिसाइलों और बमों से किया गया। मरने वालों में सैनिक और आम नागरिक दोनों शामिल हैं।




















