
सूर्य को इंसान के लिए जीवन स्रोत माना गया है। जीवन में जब सूर्य कमजोर हो जाता है या फिर अशुभ हो जाता है तो व्यक्ति के सम्मान में कमी आ जाती है। ऐसे में आप मकर संक्रांति पर सूर्य को मजबूत कर सकते हैं। इस दिन सूर्य की उपासना करने से सूर्य खुश होते हैं और जीवन में अच्छे फल देने लगते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस दिन सूर्य मकर राशि में प्रवेश करते हैं। इंसान के जीवन में इस परिवर्तन का बहुत असर होता है। इस दिन स्नान करने के बाद सूर्य भगवान को याद करते हुए सूर्य मंत्र ‘ॐ ह्रीं ह्रीं सूर्याय नम:’ का जप करना चाहिए। पूजा करने के बाद जल में गंगा जल मिलाकर उसमें चंदन का पाउडर मिलाकर सूर्य भगवान को अर्घ्य देना चाहिए। इस दिन गायत्री मंत्र का जाप करने से भी सूर्य का बुरा प्रभाव कम होता है।























