उर्दू लेखक लौटाएंगे पद्मश्री

पूरे देश में इस समय नागरिकता संशोधन कानून का विरोध हो रहा है। उर्दू के एक महान लेखक मुजतबा हुसैन ने भी इस कानून का विरोध किया है। उन्होंने अपने पद्मश्री पुरस्कार को सरकार को वापिस लौटाने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि देश आज बुरी तरह से जल रहा है। हर तरफ भय और अशांति का माहौल है, उथल-पुथल मची हुई है, हालात ठीक नहीं है। ऐसी स्थिति में मैं किसी भी सरकारी पुरस्कार को अपने पास नहीं रखना चाहता। मैं इस देश में एक नागरिक के तौर पर खुश नहीं हूँ।